देश-दुनिया

Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक ने 20 जुलाई के संसद मार्च को भारत का दूसरा स्वतंत्रता आंदोलन बताया

Delhi News: सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने 20 जुलाई को प्रस्तावित संसद मार्च को भारत का दूसरा स्वतंत्रता आंदोलन करार देते हुए इसे भय से मुक्ति और अन्याय से मुक्ति का अभियान बताया। उन्होंने समर्थकों से इस मार्च को बड़ी सफलता बनाने की अपील की है।

हस्तलिखित संदेश किया साझा
सोनम वांगचुक ने अपनी पत्नी गीतांजलि जे. आंग्मो के माध्यम से सफदरजंग अस्पताल से साझा किए गए हस्तलिखित संदेश में रविवार को अन्याय से मुक्ति को कथित प्रश्नपत्र लीक की घटनाओं से और भय से मुक्ति को अपनी कथित अवैध हिरासत से जोड़ा है।

सोनम वांगचुक को आवश्यक चिकित्सा उपचार दिया जा रहा: सफदरजंग अस्पताल
सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को सफदरजंग अस्पताल में आवश्यक चिकित्सकीय उपचार दिया जा रहा है और विशेषज्ञ चिकित्सकों की एक टीम उनकी स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए है। अस्पताल प्रशासन ने रविवार को यह जानकारी दी। अस्पताल के अनुसार, लंबे समय तक भूखे रहने के कारण पड़े शारीरिक दबाव और उसके व्यापक प्रभावों की वजह से उनके रक्त संबंधी मानकों में असामान्यताएं बनी हुई हैं। (भाषा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button