Independence Day: पीएम मोदी ने स्वतंत्रता दिवस संबोधन से पहले लोगों से मांगे सुझाव

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने 12वें स्वतंत्रता दिवस संबोधन से दो सप्ताह पहले शुक्रवार को लोगों से उन विषयों पर अपने विचार साझा करने को कहा, जिन्हें वह इस साल के स्वतंत्रता दिवस के भाषण में सुनना चाहते हैं।
स्वतंत्रता दिवस भाषण में क्या सुनना चाहेंगे?
प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर कहा कि जैसे-जैसे हम इस वर्ष के स्वतंत्रता दिवस के करीब आ रहे हैं, मैं अपने देशवासियों से सुझाव पाने को उत्सुक हूं। ऐसे कौन से विचार या विषय हैं, जिन्हें आप इस साल के स्वतंत्रता दिवस भाषण में सुनना चाहेंगे?
उमर अब्दुल्ला को स्टैच्यू ऑफ यूनिटी देखने का आनंद लेते देख अच्छा लगा: प्रधानमंत्री
प्रधानमंत्री ने जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की गुजरात यात्रा पर बृहस्पतिवार को खुशी जताते हुए कहा कि स्टैच्यू ऑफ यूनिटी की उनकी यात्रा सभी भारतीयों को देश के विभिन्न हिस्सों की यात्रा करने के लिए प्रेरित करेगी।
प्रधानमंत्री आठ सितंबर को करेंगे असम का दौरा
प्रधानमंत्री मोदी मशहूर गायक भूपेन हजारिका की जन्म शताब्दी समारोह में भाग लेने के लिए आठ सितंबर को असम आएंगे।राज्य के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री सबसे पहले गोलाघाट जिले में नुमालीगढ़ रिफाइनरी लिमिटेड (एनआरएल) पहुंचेंगे और 4,200 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित बायो-एथेनॉल संयंत्र को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)



