राजनीति

West Bengal Election: ममता बनर्जी बोलीं, पीएम मोदी राजनीतिक प्रचार के लिए सरकारी तंत्र का कर रहे हैं दुरुपयोग

West Bengal Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर सियासत जारी है। बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर राजनीतिक प्रचार के लिए सरकारी तंत्र का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया।

प्रधानमंत्री का महिला आरक्षण विधेयक पर देश को गुमराह करने का विकल्प चुनना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण:ममता
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दावा किया कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि प्रधानमंत्री मोदी ने महिला आरक्षण विधेयक पर देश को गुमराह करने का विकल्प चुना। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि केंद्र सरकार महिलाओं को ढाल के रूप में इस्तेमाल करके परिसीमन प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की साजिश रच रही है।

ममता ने कांग्रेस जैसे दलों के साथ साजिश रचकर बंगाल की महिलाओं के साथ विश्वासघात किया : नितिन नवीन
भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने रविवार को लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं के आरक्षण के कार्यान्वयन में आई बाधा के लिए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और कांग्रेस जैसी विपक्षी पार्टियों को जिम्मेदार ठहराया। बलूरघाट में भाजपा उम्मीदवार बिद्युत रॉय के समर्थन में एक रैली में नवीन ने कहा कि बंगाल से घुसपैठियों को बाहर निकालने, जनसांख्यिकीय परिवर्तन को रोकने और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए तृणमूल कांग्रेस को सत्ता से हटाना आवश्यक हो गया है। (भाषा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button