क्राइम
MP News: मध्य प्रदेश के शिवपुरी में महिला का अपहरण कर सामूहिक बलात्कार, दो गिरफ्तार

Shivpuri News: मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में दो लोगों ने 19 वर्षीय महिला का कथित तौर पर अपहरण कर उसके साथ बलात्कार किया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
दोनों आरोपी गिरफ्तार
थाना प्रभारी शिव सिंह यादव ने बताया कि पुलिस ने शुक्रवार तड़के जिला मुख्यालय से करीब 50 किलोमीटर दूर बैराड़ थाना क्षेत्र में हुई घटना में शामिल दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। (भाषा)



