बधाई संदेश

Rahul Gandhi Birthday: राहुल गांधी 56 साल के हुए, पीएम मोदी और खरगे समेत कई नेताओं ने दी बधाई

Rahul Gandhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और कई अन्य नेताओं ने शुक्रवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई दी और उनके दीर्घायु होने की कामना की। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष गांधी शुक्रवार को 56 वर्ष के हो गए।

कांग्रेस नेताओं ने विपक्ष के नेता के तौर पर राहुल गांधी के प्रयासों की सराहना की
कांग्रेस नेताओं ने विपक्ष के नेता के तौर पर राहुल गांधी के प्रयासों की सराहना की और कहा कि वह सत्ता के सामने निर्भीक होकर सच कहते हुए समाज के सबसे कमजोर और हाशिए पर खड़े लोगों के अधिकारों और हितों की लड़ाई लड़ रहे हैं।

पीएम मोदी ने राहुल गांधी के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना की
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी जी को उनके जन्मदिन पर बहुत-बहुत शुभकामनाएं। उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना करता हूं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button