खेल-मनोरंजन
Allu Arjun Arrested: पुष्पा 2 की स्क्रीनिंग के दौरान महिला की मौत के मामले में तेलुगु अभिनेता अल्लू अर्जुन गिरफ्तार

Telugu Actor Allu Arjun Arrested: तेलुगु अभिनेता अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) को उनकी हाल में प्रदर्शित फिल्म पुष्पा 2 द राइज के प्रीमियर के दौरान एक महिला की मौत के मामले में शुक्रवार को हैदराबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। अभिनेता अल्लू अर्जुन को कड़ी सुरक्षा के बीच उनके आवास से हिरासत में लिया गया और पुलिस वाहन में चिक्कड़पल्ली पुलिस थाने ले जाया गया।
भोजनालय मालिक ने पुष्पा 2 देखने आए व्यक्ति का कान काटा
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक सिनेमा हॉल में एक भोजनालय मालिक ने कथित तौर पर खाने का बिल चुकाने को लेकर हुए विवाद के दौरान एक व्यक्ति का कान काट लिया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। जिस सिनेमा हॉल में यह मामला हुआ, वहां पुष्पा 2 दिखाई जा रही थी। (भाषा)



