Vote Chori: राहुल गांधी बोले-चुनाव का चौकीदार जागता रहा, चोरी देखता रहा और चोरों को बचाता रहा

Vote Chori News: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कथित वोट चोरी को लेकर शुक्रवार को एक बार फिर निर्वाचन आयोग पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि चुनाव का चौकीदार जागता रहा, चोरी देखता रहा और चोरों को बचाता रहा।
यह भी कहा राहुल ने
राहुल गांधी ने मतदाता सूची से नाम कथित तौर पर नाम हटाए जाने से संबंधित अपने संवाददाता सम्मेलन का एक संक्षिप्त वीडियो सोशल मीडिया एक्स पर साझा किया, जिसमें उन्होंने दावा किया है कि जिन लोगों के नाम का इस्तेमाल कर वोट हटाए गए, उन्हें यह पता ही नहीं था और सुबह चार बजे भी नाम हटाने के लिए ऑनलाइन आवेदन किए गए। गौरतलब है कि इससे पहले गुरुवार को भी राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर वोट चोरी का आरोप लगाया था और चुनाव आयोग ने राहुल ने आरोपों को निराधार बताया था। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)



