देश-दुनिया

Hyderabad Fire: हैदराबाद में गुलजार हाउस में इमारत में लगी भीषण आग, 17 लोगों की मौत; पीएम मोदी ने जताया दुख

Hyderabad Fire: हैदराबाद के ऐतिहासिक चारमीनार के पास स्थित गुलजार हाउस में रविवार सुबह एक इमारत में भीषण आग लगने से 17 लोगों की मौत हो गई। इस दौरान कई लोग आग की चपेट में आने से झुलस गए।

पीएम मोदी ने जताया दुख
प्रधानमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि तेलंगाना के हैदराबाद में आग लगने की घटना में लोगों की मौत से गहरा दुख हुआ है। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खो दिया है, उनके प्रति मेरी संवेदना है। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। प्रत्येक मृतक के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।

11 लोगों को पहली मंजिल से निकालकर अस्पताल ले जाया गया
अग्निशमन सेवा महानिदेशक नागी रेड्डी ने हैदराबाद में लगी आग की घटना पर कहा कि सुबह 6:16 बजे अग्निशमन विभाग को आग की सूचना मिली, 11 दमकल गाड़ियां भेजी गईं। जब वे आईं तो भूतल पर धुआं और आग थी। 11 लोगों को पहली मंजिल से निकालकर अस्पताल ले जाया गया, चार लोगों को ऊपरी मंजिल से ले जाया गया। 17 लोगों की मौत हो गई। शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी। कुल 21 लोग अंदर थे। (एएनआई)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button