देश-दुनिया

Recession: दुनिया में मंदी, लेकिन बेहतर नीतियों के कारण हमारी अर्थव्यवस्था मजबूत, भाजपा सदस्य ने रास मे कहा

Recession News: नरेंद्र मोदी सरकार के कार्यकाल में अर्थव्यवस्था के लगातार मजबूत होने का दावा करते हुए भारतीय जनता पार्टी के एक सदस्य ने बुधवार को राज्यसभा में कहा कि देश के बैंकों ने बेहतर आर्थिक नीतियों के चलते तीन लाख करोड़ रुपये का मुनाफा ऐसे समय पर कमाया है जब दुनिया भर की अर्थव्यवस्था मंदी का सामना कर रही है।

हम कोरोना काल में भी मजबूती से खड़े रहेः संजय सेठ
उच्च सदन में बैंककारी विधियां (संशोधन) विधेयक 2024 पर चर्चा में भाग लेते हुए भाजपा के संजय सेठ ने कहा कि हम कोरोना काल में भी मजबूती से खड़े रहे। तब कर्ज की व्यवस्था को भी आसान किया गया। यही वजह है कि आज तक हम सुदृढ़ बने हुए हैं। (भाषा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button