देश-दुनिया
UP News: जनता दर्शन में योगी आदित्यनाथ बोले-आमजन से व्यवहार ठीक रखें जनसेवक, दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं

Janta Darshan: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को जनता दर्शन के दौरान राज्य भर से आए लोगों की शिकायतें सुनीं और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हर जनसेवक आमजन से व्यवहार ठीक रखें। किसी भी प्रकार का दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं होगा।
50 से अधिक व्यक्ति पहुंचे जनता दर्शन में
जनता दर्शन में 50 से अधिक व्यक्ति पहुंचे। सहारनपुर से आई महिला ने बताया कि उनके पास राशन कार्ड नहीं है। जब वह राशन लेने जाती हैं, तो राशन डीलर अभद्रता करता है। इस पर मुख्यमंत्री ने कार्रवाई के निर्देश दिए। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)



