देश-दुनिया

Teachers Day: शिक्षक दिवस पर योगी आदित्यनाथ बोले, आधुनिक शिक्षा और नवाचार से नई पीढ़ी का भविष्य गढ़ रहे शिक्षक

Yogi Adityanath: शिक्षक दिवस पर शनिवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के सभी शिक्षकों और गुरुजनों को शुभकामनाएं दीं। पांच सितंबर को शिक्षक दिवस मनाया जाता है।

शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दी
सीएम योगी ने सोशल मीडिया एक्स पर ने प्रख्यात शिक्षाविद, महान दार्शनिक, भारतीय ज्ञान-परंपरा के प्रखर संवाहक, पूर्व राष्ट्रपति, भारत रत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर श्रद्धांजलि दी। राष्ट्र के भविष्य को ज्ञान, संस्कार व चरित्र की ज्योति से आलोकित करने वाले सभी गुरुजनों को नमन तथा प्रदेश वासियों एवं सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

कहा, भावी पीढ़ी गढ़ रहे सभी गुरुजनों का अभिनंदन
एक अन्य पोस्ट में सीएम योगी ने लिखा है कि राष्ट्र का भविष्य कक्षाओं में आकार लेता है और उस भविष्य को गढ़ने वाले शिल्पी हमारे शिक्षक हैं।शिक्षक दिवस पर गोरखपुर में समर्पण, नवाचार और उत्कृष्ट शिक्षण से विद्यार्थियों के जीवन को नई दिशा दे रहे बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग के 81 शिक्षक सम्मानित होंगे। साथ ही, राज्य अध्यापक पुरस्कार-2025 एवं मुख्यमंत्री अध्यापक पुरस्कार-2025 भी प्रदान किए जाएंगे।अपने ज्ञान, साधना और संस्कारों से विकसित उत्तर प्रदेश की भावी पीढ़ी गढ़ रहे सभी गुरुजनों का अभिनंदन।

पांच सितंबर को डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के सम्मान में मनाया जाता है शिक्षक दिवस
भारत के इतिहास में पांच सितंबर की तारीख का एक खास महत्व है। दरअसल इस दिन देश के द्वितीय राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म हुआ था और उन्हीं के सम्मान में इस दिन को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। पांच सितंबर 1888 को तमिलनाडु में जन्मे डॉ. राधाकृष्णन को भारतीय संस्कृति के संवाहक, प्रख्यात शिक्षाविद् और महान दार्शनिक के तौर पर जाना जाता है। पूरे देश को अपनी विद्वता से अभिभूत करने वाले डॉ. राधाकृष्णन को भारत सरकार ने सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से अलंकृत किया था। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button