क्राइम

Ghaziabad News: गाजियाबाद के होटल में महिला मित्र की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Ghaziabad Crime: होटल में महिला मित्र की हत्या का मामला सामने आया है। घटना उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद की है। इस संबंध में सोमवार को पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानें, क्या है मामला
पुलिस के मुताबिक, 11 जनवरी को सुबह 7.15 बजे पीआरवी को थाना सिहानी गेट को सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति अपनी महिला मित्र के साथ होटल में रुका था। सुबह उसकी महिला मित्र नहीं उठी। घटना की जानकारी पर थाना सिहानी गेट की पुलिस मौके पर पहुंची। पता चला कि सेवानगर के रहना वाला प्रवीन कोटगांव की महिला मित्र आरती दस जनवरी की रात दस बजे होटल रॉयल किंग पटेलनगर में रुके थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बॉडी पर मल्टीपल फ्रैक्चर आए हैं। पूछताछ के दौरान प्रवीन ने बताया कि दोनों नशे की हालत में थे। किसी बात को लेकर वाद-विवाद हुआ, जिस पर उसने उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी। परिवारजनों की शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button