खेल-मनोरंजन
Kolla Hema: कर्नाटक उच्च न्यायालय ने तेलुगु अभिनेत्री कोल्ला हेमा के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई पर लगाई रोक

कर्नाटक उच्च न्यायालय (Karnataka High Court) ने मई 2024 में बेंगलुरु में इलेक्ट्रॉनिक्स सिटी के पास एक रेव पार्टी में कथित तौर पर मादक पदार्थ के इस्तेमाल के मामले में तेलुगु अभिनेत्री कोल्ला हेमा के खिलाफ कार्रवाई पर अस्थायी रूप से रोक लगा दी है।
याचिका पर अंतरिम रोक का आदेश
न्यायमूर्ति हेमंत चंदन गौदर ने 52 वर्षीय हेमा द्वारा दायर याचिका पर अंतरिम रोक का आदेश दिया। याचिका में स्वापक औषधि और मन:प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम, 1985 के तहत दायर आरोप पत्र को चुनौती दी गई थी। (भाषा)



