शहर-राज्य
Uttarakhand News: जमीन बेचने के बाद भी भू-कानून का उल्लंघन करने वाले कार्रवाई से नहीं बचेंगे: उत्तराखंड सरकार

उत्तराखंड (Uttarakhand) में मौजूदा भू-कानून के उल्लंघन से जुड़े मामलों में कार्रवाई के डर से राज्य के बाहर के लोगों द्वारा अपनी जमीनें स्थानीय निवासियों को बेचे जाने की सूचनाओं के बीच राज्य सरकार ने मंगलवार को चेतावनी दी कि जमीन बेचने के बाद भी नियम का उल्लंघन करने वाले दंड से नहीं बच पाएंगे।
भू-कानून के उल्लंघन से जुड़े मामलों में कार्रवाई
प्रदेश के अपर सचिव (राजस्व) आनंद श्रीवास्तव ने यहां बताया कि राज्य में मौजूदा भू-कानून के उल्लंघन से जुड़े मामलों में जिला प्रशासन स्तर से लगातार कार्रवाई जारी है। (भाषा)



