क्राइम

Asaram: आसाराम की जमानत अवधि बढ़ाए जाने पर दुष्कर्म पीड़िता के परिवार ने जताई चिंता

Asaram News: दुष्कर्म के एक मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे आसाराम बापू की जमानत अवधि तीन महीने के लिए बढ़ाए जाने के बाद उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर निवासी पीड़िता के पिता ने परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। दुष्कर्म पीड़िता के पिता ने कहा है कि अब उनके परिवार के सामने खतरा बढ़ गया है, क्योंकि आसाराम कभी भी उनके साथ कुछ भी कर सकता है।

गुजरात उच्च न्यायालय ने चिकित्सकीय आधार पर आसाराम को तीन माह की दी जमानत
गुजरात उच्च न्यायालय ने बलात्कार के एक मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे स्वयंभू संत आसाराम को शुक्रवार को तीन महीने के लिए अस्थायी जमानत दे दी। उच्चतम न्यायालय ने सात जनवरी को गुजरात पुलिस द्वारा दर्ज बलात्कार के मामले में आसाराम को 31 मार्च तक अंतरिम जमानत दी थी। फिलहाल वह राजस्थान के जोधपुर में आयुर्वेदिक उपचार करा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button