क्राइम
Hardoi News: हरदोई में खून का बदला लेने के लिए व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या, 18 गिरफ्तार

Hardoi Crime: उत्तर प्रजेश के हरदोई में खून का बदला लेने के लिए महिलाओं समेत लोगों के एक समूह ने दिनदहाड़े एक युवक को लाठी डंडे से पीट पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
18 आरोपी हुए गिरफ्तार
एसपी हरदोई के अनुसार, थाना बेनीगंज पुलिस द्वारा थानाक्षेत्र में एक व्यक्ति की हत्या की घटना कारित करने वाले 18 अभियुक्तगण (पुरुष व महिला सहित) को गिरफ्तार किया है।
बेनीगंज कोतवाली इलाके के भैंनगांव में हुई वारदात
मृतक व्यक्ति की पहचान सरपंच महावत (48) के रूप में हुई। इस पर तीन दर्जन से अधिक लोगों ने सोमवार को हमला कर दिया। दिनदहाड़े हत्या की यह घटना बेनीगंज कोतवाली इलाके के भैंनगांव में हुई। सरपंच 2009 में हुई रामपाल नाम के व्यक्ति की हत्या का आरोपी था और वह जेल से रिहा हुआ था। (भाषा)



