Ram Rahim Singh Furlough: डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख राम रहीम सिंह को 21 दिन की मिली फरलो, सिरसा स्थित मुख्यालय में रहेगा

Ram Rahim Singh: जेल में बंद डेरा सच्चा सौदा प्रमुख और बलात्कार के दोषी गुरमीत राम रहीम सिंह को 21 दिन की फरलो दी गई है। जनवरी 2024 के बाद से यह पांचवीं बार है, जब उसे अस्थायी रूप से जेल से रिहा किया गया है।
सुनारिया जेल से बाहर आया
सूत्रों ने बताया कि गुरमीत सिंह बुधवार सुबह हरियाणा के रोहतक स्थित सुनारिया जेल से बाहर आया। जनवरी में गुरमीत सिंह (57) को 30 दिन की पैरोल दी गई थी। गुरमीत अपनी दो अनुयायियों से बलात्कार के मामले में 2017 से 20 साल की सजा काट रहा है।
कई राज्यों में डेरा सच्चा सौदा के अनुयायियों की अच्छी खासी है तादाद
हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और अन्य राज्यों में डेरा सच्चा सौदा के अनुयायियों की अच्छी खासी तादाद है। हरियाणा में, सिरसा, फतेहाबाद, कुरुक्षेत्र, कैथल और हिसार समेत कई जिलों में डेरा के काफी अनुयायी हैं। इसका मुख्यालय भी सिरसा में है। (भाषा)



