क्राइम

Delhi News: सीबीआई ने जापानी नागरिकों से धोखाधड़ी के आरोप में छह लोगों को किया गिरफ्तार

Delhi Crime: सीबीआई ने तकनीकी सहायता के बहाने जापानी नागरिकों से धोखाधड़ी करने के आरोप में छह लोगों को गिरफ्तार किया और दो अवैध कॉल सेंटरों को बंद करा दिया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

साइबर अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज
केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने ऑपरेशन चक्र वी के तहत साइबर अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद गिरोहों के सदस्यों और उनके ठिकानों की पहचान करने के लिए जापान नेशनल पुलिस एजेंसी और माइक्रोसॉफ्ट के साथ मिलकर काम किया। सीबीआई ने एक बयान में कहा कि यह अंतरराष्ट्रीय सहयोग अपराधियों की पहचान करने और गिरोह के बारे में पता लगाने में महत्वपूर्ण साबित हुआ, जिसके परिणामस्वरूप अंततः भारत में सफल कार्रवाई हुई। (भाषा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button