राजनीति
Haryana Election: चुनावी दंगल में उतरने की अटकलों के बीच बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट ने की राहुल गांधी से मुलाकात

हरियाणा (Haryana) के चुनावी दंगल में हाथ आजमाने की अटकलों के बीच पहलवान बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट ने बुधवार को नई दिल्ली में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। सूत्रों के मुताबिक, बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। यह हरियाणा विधानसभा चुनाव में किन्हीं सीटों से चुनाव लड़ाया जा सकता है।
हरियाणा के चुनाव समय में इस बार कांग्रेस और आम आदमी पार्टी, समाजवादी पार्टी से भी गठबंधन कर सकती है। इस संबं में पार्टी नेताओं से बातचीत चल रही है। हालांकि अभी इस पर मुहर नहीं लगी है। (एएनआई)



