क्राइम
UP News: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में चार साल की बच्ची से दुष्कर्म के दोषी को आजीवन कारावास की सजा व जुर्माना

Mainpuri News: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले की एक विशेष अदालत ने सात माह पूर्व चार साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को दोषी करार देते हुए उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई। दोषी पर 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। एक शासकीय अधिवक्ता ने शनिवार को यह जानकारी दी।
50000 रुपये का जुर्माना लगाया
समाचार एजेंसी भाषा के अनुसार, जिला शासकीय अधिवक्ता (डीजीसी) पुष्पेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि विशेष न्यायाधीश (यौन उत्पीड़न से बच्चों का संरक्षण अधिनियम) जितेंद्र मिश्रा ने कानपुर देहात निवासी संदीप (24) को शुक्रवार को दोषी करार देते हुए आजीवन कठोर कारावास की सजा सुनाई। दोषी पर 50000 रुपये का जुर्माना लगाया है। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)



