देश-दुनिया

Arvind Kejriwal: दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने खाली किया मुख्यमंत्री आवास, अब यहां रहेंगे

दिल्ली (Delhi) के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने शुक्रवार को 6, फ्लैगस्टाफ रोड स्थित आवास खाली कर दिया और लुटियन की दिल्ली में अपने नए पते के लिए रवाना हो गए।

अरविंद केजरीवाल द्वारा सीएम आवास छोड़ने का फैसला करने के बाद सांसदों, विधायकों और पार्षदों समेत पार्टी के कई नेताओं ने उन्हें अपने आवास देने की पेशकश की थी। केजरीवाल सिविल लाइंस स्थित आवास में 2015 से मुख्यमंत्री के तौर पर रह रहे थे।

अरविंद केजरीवाल का नया आवास रविशंकर शुक्ला लेन स्थित आप मुख्यालय के नजदीक है। इस आवास में वह अपने परिवार के साथ रहेंगे। पार्टी नेताओं ने बताया कि नई दिल्ली क्षेत्र केजरीवाल का विधानसभा क्षेत्र भी है और वहां रहते हुए वह दिल्ली और अन्य राज्यों में आगामी चुनावों के लिए आप के अभियान की देखरेख करेंगे।

आप का ट्वीट
केजरीवाल जी ने छोड़ा मुख्यमंत्री आवास
अब जब तक जनता की अदालत में जनता उनकी ईमानदारी पर मुहर लगाकर उन्हें फिर से मुख्यमंत्री नहीं बनाती तब तक मुख्यमंत्री आवास में नहीं रहेंगे पूर्व CM अरविंद केजरीवाल जी।

आप दिल्ली का ट्वीट
ईमानदारी और उसूलों की मिसाल
अरविंद केजरीवाल जी जैसी शख्सियत राजनीति में जल्दी कहाँ देखने को मिलती है। झूठे इल्ज़ाम लगे तो कोर्ट से जमानत मिलने के बावजूद, पद भी त्याग दिया और आवास भी। अब जनता लगाएगी ईमानदारी पर मुहर।ॉ
ना कोई लोभ, ना अफसोस, है तो सिर्फ ईमानदारी

(सारा जहां न्यूज नेटवर्क)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button