देश-दुनिया
West Asia Crisis: पश्चिम एशिया संकट, दो दिनों की गिरावट में निवेशकों की संपत्ति 16.32 लाख करोड़ रुपये घटी

West Asia Crisis: अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव के कारण शेयर बाजार में आई दो दिनों की भारी गिरावट से निवेशकों की पूंजी में 16.32 लाख करोड़ रुपये की बड़ी सेंध लगी है। बुधवार को 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 1,122.66 अंक यानी 1.40 प्रतिशत टूटकर 79,116.19 अंक पर बंद हुआ।
इतनी आई गिरावट
कारोबार के दौरान एक समय यह 1,795.65 अंक या 2.23 प्रतिशत तक गोता लगाकर 78,443.20 अंक पर आ गया था। 28 फरवरी से शुरू हुए भू-राजनीतिक संकट के बीच पिछले शुक्रवार से अब तक सेंसेक्स कुल 2,171 अंक या 2.67 प्रतिशत गिर चुका है। (भाषा)



