देश-दुनिया
Raksha Bandhan: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्कूली बच्चों के साथ मनाया रक्षाबंधन

Raksha Bandhan 2026: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र में अलग-अलग स्कूलों और संगठनों के बच्चों और छात्रों के साथ रक्षाबंधन मनाया।

राष्ट्रपति ने कहा कि रक्षाबंधन का महत्व सिर्फ भाई-बहन के रिश्ते तक ही सीमित नहीं है।

उन्होंने कहा कि राखी का पवित्र धागा परिवार के सदस्यों, दोस्तों और यहां तक कि पेड़ों पर भी बांधा जा सकता है, जो प्यार और देखभाल के बंधन का प्रतीक है।

पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर जोर देते हुए उन्होंने बच्चों से पेड़-पौधों की देखभाल करने का आग्रह किया। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)



