देश-दुनिया
NDA: राजग की मंगल मिलन बैठक में तिरंगा लहराकर राजग सांसदों ने किया पीएम मोदी का स्वागत

PM Modi: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में संसद भवन परिसर में मंगलवार को सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की साप्ताहिक संसदीय दल की बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पहुंचने पर सांसदों ने तिरंगा लहराकर और वंदे मातरम् तथा भारत माता की जय के नारे लगाकर उनका स्वागत किया।
लहराया तिरंगा
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि एनडीए संसदीय दल की मंगल मिलन बैठक में लहराता तिरंगा और गूंजता वंदे मातरम्। एनडीए संसदीय दल की मंगल मिलन बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं सभी सांसदों ने एक साथ तिरंगा लहराया। (भाषा)



