क्राइम
Atul Subhash Suicide Case: इंजीनियर अतुल सुभाष आत्महत्या मामले में बेंगलुरु पुलिस ने पत्नी, सास और साले को किया गिरफ्तार

बेंगलुरु पुलिस (Bengaluru Police) ने एआई इंजीनियर अतुल सुभाष की आत्महत्या के मामले में उनकी पत्नी, सास और साले को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।
जानें, किसे-कहां से किया गिरफ्तार
बेंगलुरु पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि अतुल सुभाष की पत्नी निकिता सिंघानिया को हरियाणा के गुरुग्राम से तथा निकिता की मां निशा सिंघानिया और उसके भाई अनुराग सिंघानिया को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से गिरफ्तार किया गया। (भाषा)


