क्राइम

UP News: यूपी के मुजफ्फरनगर में बलात्कार और हत्या के मामले में वांछित आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में मुजफ्फरनगर जिले में एक महिला की सामूहिक बलात्कार के बाद हत्या के मामले में वांछित एक व्यक्ति को रविवार को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।

जानें, क्या है मामला
पुलिस क्षेत्राधिकारी गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि आरोपी शुभम को बुढ़ाना थाना क्षेत्र के बंदला रोड पर पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया। मुठभेड़ के दौरान हुई गोलीबारी में शुभम के पैर में गोली लगी है और उसे अस्पताल ले जाया गया है। शुभम को पिछले महीने 21 वर्षीय एक महिला के साथ तीन लोगों द्वारा बलात्कार करके उसकी गला घोंटकर हत्या किए जाने के मामले में गिरफ्तार किया गया है। महिला की हत्या के बाद उसके शव को जला दिया गया था। इस सिलसिले में गत 31 जनवरी को दर्ज मामले में शुभम के साथ-साथ आशीष और दीपक सहित तीन लोगों को नामजद किया गया था। आशीष को गिरफ्तार कर लिया गया था, जबकि शुभम और दीपक फरार थे। पुलिस फरार दीपक का पता लगाने की कोशिश कर रही है। (भाषा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button