देश-दुनिया

Mann Ki Baat: पीएम मोदी बोले, कृत्रिम बुद्धिमत्ता के क्षेत्र में भारत की उपलब्धियों से दुनिया के नेता हैं प्रभावित

Artificial Intelligence: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के क्षेत्र में भारत द्वारा की गई प्रगति पर प्रकाश डालते हुए कहा कि एआई शिखर सम्मेलन ने यह दिखाया कि एआई की मदद से देश में जानवरों के साथ कैसा व्यवहार किया जा रहा है तथा किसान अपने पशुधन और डेयरी पर कैसे नजर रख रहे हैं।

एआई इंपैक्ट समिट ने 1.4 बिलियन भारतीयों की काबिलियत दिखाई
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि एआई इंपैक्ट समिट ने 1.4 बिलियन भारतीयों की काबिलियत दिखाई। भारत आने वाले समय में इस दुनिया में आगे बढ़ता रहेगा। साथ ही, दो ऐसी बातें भी शेयर कीं जिन्होंने दुनिया के नेताओं का ध्यान खींचा।

ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी और डिजिटल अरेस्ट के प्रति सतर्क रहने का किया आग्रह
पीएम मोदी ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात में लोगों से ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी और डिजिटल अरेस्ट के प्रति सतर्क रहने का भी आग्रह किया। (भाषा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button