देश-दुनिया

Netaji Subhas Chandra Bose Jayanti: पीएम मोदी ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस को निर्भीक नेतृत्व एवं अटूट देशभक्ति का प्रतीक बताया

Netaji Subhas Chandra Bose: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि वह निर्भीक नेतृत्व और अटूट देशभक्ति के प्रतीक थे। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर नेताजी के आदर्शों को लोकप्रिय बनाने के लिए अपनी सरकार द्वारा उठाए गए कदमों का उल्लेख किया और पूर्ववर्ती सरकारों पर राष्ट्र में उनके योगदान को भुलाने के प्रयास करने का आरोप भी लगाया।

23 जनवरी : खून के बदले आजादी देने का वादा करने वाले नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जन्मदिन
खून के बदले आजादी देने का वादा करने वाले नेताजी सुभाष चंद्र बोस का नाम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में सुनहरे अक्षरों में लिखा है। 23 जनवरी 1897 को उड़ीसा (अब ओडिशा) के कटक में एक संपन्न बांग्ला परिवार में जन्मे बोस अपने देश के लिए हर हाल में आजादी चाहते थे। उन्होंने अपना पूरा जीवन देश के नाम कर दिया और अंतिम सांस तक देश की आजादी के लिए संघर्ष करते रहे। नेताजी हर कीमत पर मां भारती को आजादी की बेड़ियों से मुक्त कराने को आतुर देश के उग्र विचारधारा वाले युवा वर्ग का चेहरा माने जाते थे। वह कांग्रेस के अध्यक्ष भी रहे। देश की स्वतंत्रता के इतिहास के महानायक बोस का जीवन और उनकी मृत्यु भले ही रहस्यमय मानी जाती रही हो, लेकिन उनकी देशभक्ति सदैव असंदिग्ध और अनुकरणीय रही। (भाषा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button