क्राइम
ED Raid: ईडी ने मेडिकल कॉलेजों से जुड़े रिश्वतखोरी मामले में 10 राज्यों में मारे छापे

ED Raid: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कुछ मेडिकल कॉलेजों को पाठ्यक्रम चलाने के लिए शैक्षणिक मंजूरी देने में कथित रिश्वतखोरी से जुड़ी धन शोधन मामले की जांच के सिलसिले में बृहस्पतिवार को 10 राज्यों में एक साथ छापे मारे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
15 स्थानों पर ली जा रही तलाशी
समाचार एजेंसी भाषा व एएनआई के मुताबिक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, राजस्थान, बिहार, उत्तर प्रदेश और दिल्ली में 15 स्थानों पर तलाशी ली जा रही है।



