देश-दुनिया

Nepal News: नेपाल के पूर्व नरेश ज्ञानेंद्र के सुरक्षाकर्मियों की संख्या घटाई गई

Gyanendra: नेपाल सरकार ने पूर्व नरेश ज्ञानेंद्र शाह के लिए तैनात सुरक्षाकर्मियों की संख्या घटा दी है। गृह मंत्रालय के सूत्रों ने यह जानकारी दी। यह कदम नेपाल की राजधानी के कुछ हिस्सों में राजशाही समर्थक प्रदर्शनों के हिंसक हो जाने के एक दिन बाद उठाया गया है।

पूर्व नरेश के निजी आवास निर्मल निवास पर सुरक्षाकर्मियों की संख्या 25 से घटाकर 16 कर दी गई
पूर्व नरेश के निजी आवास निर्मल निवास पर सुरक्षाकर्मियों की संख्या शुक्रवार के विरोध-प्रदर्शनों के बाद 25 से घटाकर 16 कर दी गई। प्रदर्शन के दौरान पत्थरबाजी, एक राजनीतिक पार्टी के कार्यालय पर हमला, वाहनों को आग लगाने और दुकानों को लूटने जैसी घटनाएं हुईं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button