देश-दुनिया

Indo-Pak Tension: जानें, भारत-पाक तनाव पर सऊदी अरब, चीन और सिंगापुर ने क्या कहा

Indo-Pak Tension: सऊदी अरब ने शनिवार को कहा कि वह भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव कम करने, मौजूदा सैन्य टकराव को समाप्त करने के प्रयास कर रहा है और बातचीत व कूटनीतिक तरीकों से सभी विवादों के समाधान तलाशने को बढ़ावा दे रहा है।

विदेश मंत्रालय ने एक संक्षिप्त बयान में कहा कि सऊदी नेतृत्व के निर्देश पर विदेश राज्य मंत्री आदिल अल-जुबैर ने आठ और नौ मई को भारत और पाकिस्तान का दौरा किया, जो तनाव कम करने, वर्तमान सैन्य टकराव को समाप्त करने और सभी विवादों के वार्ता एवं कूटनीतिक माध्यमों से समाधान किए जाने को बढ़ावा देने के उसके प्रयासों का हिस्सा है।

चीन ने भारत और पाकिस्तान से शांति और संयम बरतने की अपील की
चीन ने शनिवार को भारत और पाकिस्तान से शांति और संयम बरतने तथा शांतिपूर्ण समाधान के रास्ते पर लौटने की पुरजोर अपील की।

भारत व पाकिस्तान के बीच तनाव को लेकर गंभीर रूप से चिंतित: सिंगापुर
सिंगापुर ने कहा है कि वह भारत और पाकिस्तान के बीच जारी सैन्य टकराव को लेकर गंभीर रूप से चिंतित है और उसने दोनों पक्षों से तनाव कम करने का आग्रह किया है। (भाषा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button