देश-दुनिया
Mann Ki Baat: मन की बात में पीएम मोदी बोले, भारत के लिए 2025 गौरवपूर्ण उपलब्धियों का वर्ष रहा

Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मन की बात कहा कि 2025 भारत के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धियों का वर्ष रहा है। पीएम मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर का उल्लेख करते हुए कहा कि यह हर भारतीय के लिए गर्व का प्रतीक बन गया है, इसने दुनिया को दिखाया है कि देश अपनी सुरक्षा से समझौता नहीं करता है।
कहा, 2025 में भारत का प्रभाव हर जगह दिखा
पीएम मोदी ने कहा कि कुछ ही दिनों में साल 2026 दस्तक देने वाला है, इस गुजरते साल में देश का प्रभाव हर जगह दिखाई दिया। प्रधानमंत्री का इस बार का मन की बात कार्यक्रम 2025 का आखिरी संबोधन था। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)



