क्राइम

UP News: गाजियाबाद में सूटकेस से मिला महिला का शव

Ghaziabad News: उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद जिले के लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र के बेहटा हाजीपुर-बंथला नहर मार्ग पर मंगलवार सुबह एक सूटकेस से एक महिला का शव मिला। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, महिला की उम्र करीब 25 साल लगती है और इसकी अभी पहचान नहीं हो सकी है। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस नियंत्रण कक्ष को मिली सूचना पर लोनी बॉर्डर थाने की एक टीम मौके पर पहुंची और सूटकेस बरामद किया, जिसमें महिला का शव था।

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया
सहायक पुलिस आयुक्त (अंकुर विहार) अजय कुमार सिंह के अनुसार, प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि मृतका हिंदू समुदाय से थी, क्योंकि उसने पैरों में बिछियां पहन रखी थीं और उसने सिंदूर लगाया हुआ था। उसकी नाक से खून बहने के निशान दिखे, लेकिन शरीर पर कोई बाहरी चोट नहीं देखी गई। आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता चल सकेगा। पुलिस ने बताया कि मृतका की पहचान का पता लगाने के प्रयास जारी हैं। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button