Delhi News: रामनाथ कोविंद बोले, जीवन में सादगी सबसे बड़ी उपलब्धि

Ram Nath Kovind: भारत के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बृहस्पतिवार को कहा कि ऊंचे पद पर पहुंचने के बावजूद सादगी बनाए रखना जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक है। वह दिल्ली विश्वविद्यालय में विकसित भारत 2047 और नागरिकों की भूमिका विषय पर आयोजित स्मृति व्याख्यान को संबोधित कर रहे थे।

ओम प्रकाश कोहली को किया नमन
रामनाथ कोविंद ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि आज दिल्ली विश्वविद्यालय में आयोजित ओम प्रकाश कोहली स्मृति व्याख्यान के अवसर पर स्वर्गीय ओम प्रकाश कोहली को श्रद्धापूर्वक स्मरण किया। वे केवल एक प्रख्यात राजनीतिज्ञ एवं प्रशासक ही नहीं, बल्कि शिक्षक, विचारक और राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पित व्यक्तित्व थे। उनके जीवन-मूल्यों, आदर्शों और कर्मनिष्ठा से प्रेरणा लेते हुए हमें अपनी व्यक्तिगत आकांक्षाओं को राष्ट्रीय लक्ष्यों से जोड़ना, कर्तव्यों का निर्वहन करना और विद्यार्थियों में राष्ट्र-निर्माण का संकल्प जगाना चाहिए। कोहली जी की पावन स्मृति को सादर नमन। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)



