राजनीति
Reservation: कांग्रेस ने निजी शैक्षणिक संस्थानों में एससी, एसटी आरक्षण के लिए कानून बनाए जाने की मांग की

Reservation News: कांग्रेस ने सोमवार को मांग की कि सरकार देश के निजी, गैर-अल्पसंख्यक शैक्षणिक संस्थानों में अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के आरक्षण के लिए कानून लाए।
नए कानून की सिफारिश
कांग्रेस के महासचिव जयराम रमेश द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि शिक्षा, महिला, बाल, युवा एवं खेल संबंधी संसदीय स्थायी समिति ने अनुच्छेद 15(5) को लागू करने के लिए एक नए कानून की सिफारिश की थी। (एजेंसियां)



