MP News: मध्य प्रदेश में चपरासी से उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के आरोप में प्रिंसिपल और प्रोफेसर निलंबित

MP Crime: मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले में एक सरकारी कॉलेज के प्रिंसिपल और एक प्रोफेसर को निलंबित कर दिया गया। यह कार्रवाई एक वीडियो के सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद की गई है। वीडियो में कथित तौर पर एक चपरासी को छात्रों की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करते हुए देखा जा सकता है।
फर्जी हृदय रोग विशेषज्ञ को पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया
दमोह की एक अदालत ने सात मरीजों की मौत से जुड़े कथित ‘फर्जी’ हृदय रोग विशेषज्ञ नरेंद्र जॉन कैम को मंगलवार को पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। एक दिन पहले ही कैम को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से गिरफ्तार किया गया था।
शुल्क मांगे जाने पर टोल नाके में जमकर तोड़-फोड़, तीन लोग हिरासत में
इंदौर जिले में शुल्क मांगे जाने पर एक टोल नाके में तोड़-फोड़ और टोल कर्मचारियों को धमकाने के आरोपों में तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। टोल नाके में तोड़-फोड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। (भाषा)


