देश-दुनिया

Delhi News: सीएम बनने के बाद हनुमान मंदिर पहुंचीं आतिशी, जानिए-क्या मांगा

दिल्ली (Delhi) की मुख्यमंत्री आतिशी ने मंगलवार को कहा कि मैंने हनुमान मंदिर में दर्शन किए। हनुमान जी हमारे संकटमोचन रहे हैं। पिछले दो साल में आम आदमी पार्टी (AAP) पर, दिल्ली सरकार पर, अरविंद केजरीवाल पर हमारे दुश्मनों द्वारा हर तरह के हमले हुए।

उन्होंने हमें तोड़ने, दबाने की कोशिश की…लेकिन हनुमान जी ने हर संकट में AAP, अरविंद केजरीवाल की रक्षा की…आज मैंने हनुमान जी से एक ही चीज मांगी है कि जिस तरह उनका आशीर्वाद हमेशा हम पर बना रहा है, वैसे ही बना रहे…और उनके आशीर्वाद के साथ आने वाले चुनाव में अरविंद केजरीवाल को फिर से दिल्ली का मुख्यमंत्री बनाएं…” (एएनआई)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button