क्राइम

UP Crime: अलीगढ़ में गोशाला की देखरेख करने वाले व्यक्ति की गोली मारकर हत्या

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में अलीगढ़ जिले के लोधा थाना क्षेत्र में एक गोशाला की देखरेख करने वाले एक व्यक्ति की मोटरसाइकिल सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने गोली मारकर कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

लोधा थाना क्षेत्र के अमरपुर नहर्रा गांव के पास हुई वारदात
पुलिस के अनुसार, घटना लोधा थाना क्षेत्र के अमरपुर नहर्रा गांव के पास हुई। मृतक की पहचान दिनेश (40) के रूप में हुई है। नहर्रा गांव में गौशाला परिसर में ही उसका घर था। वह लोधा कस्बे से खरीदारी करके लौट रहा था, तभी उस पर यह हमला हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है। (भाषा)

पुलिस कर रही है मामले की जांच
अलीगढ़ पुलिस ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि सूचना पर तत्काल अधिकारियों द्वारा मौका मुआयना कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजा गया, फील्ड यूनिट द्वारा साक्ष्य एकत्रित किए गए, घटना के शीघ्र खुलासे के लिए तत्काल टीम गठित कर सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं, सभी पहलुओं पर जांच की गई, अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है, मौके पर शांति है। संबंध में #CO_Gabhana की बाइट ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button