Faridabad News: फरीदाबाद में कश्मीरी चिकित्सक गिरफ्तार, 360 किलोग्राम से अधिक विस्फोटक और हथियार बरामद

Faridabad Crime: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे हरियाणा के फरीदाबाद में एक कश्मीरी चिकित्सक को गिरफ्तार किया गया है, जिसके पास से लगभग 360 किलोग्राम विस्फोटक पदार्थ और बड़ी संख्या में हथियार बरामद हुए हैं। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
अल फला यूनिवर्सिटी में शिक्षक के रूप में कार्यरत था आरोपी मुजम्मिल शकील
पुलिस के अनुसार, यह अभियान फरीदाबाद पुलिस और जम्मू-कश्मीर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में चलाया गया। आरोपी की पहचान मुजम्मिल शकील के रूप में हुई है, जो अल फला यूनिवर्सिटी में शिक्षक के रूप में कार्यरत था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
यह आरडीएक्स नहींः सीपी
फरीदाबाद के सीपी सतेंद्र कुमार ने कहा कि यह हरियाणा पुलिस और जम्मू-कश्मीर पुलिस के बीच चल रहा एक संयुक्त अभियान है। एक आरोपी डॉ. मुजम्मिल को पकड़ लिया गया है। कल 360 किलोग्राम ज्वलनशील पदार्थ बरामद किया गया है, जो संभवतः अमोनियम नाइट्रेट है। यह आरडीएक्स नहीं है। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)


