देश-दुनिया

Britain News: भारतीय मूल व्यक्ति की मौत मामले में 12 वर्षीय लड़की के खिलाफ मुकदमा

पूर्वी इंग्लैंड के लीसेस्टर में भारतीय मूल के व्यक्ति की मौत मामले में सोमवार को 12 साल की एक लड़की के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का अभियोग तय किया। लीसेस्टर के पास एक पार्क में सितंबर में कुत्ता टहलाते समय 80 वर्षीय बुजुर्ग भीम सेन कोहली पर हमला किया गया था, जिसके बाद उनकी मौत हो गई थी। इस मामले में एक और व्यक्ति को अभियोजित किया गया है।

पुलिस ने कही ये बात
पुलिस ने बताया कि नाबालिग को गैर इरादतन हत्या के आरोप में लीसेस्टर मजिस्ट्रेट अदालत में पेश किया गया। नाबालिग होने की वजह से उसका नाम उजागर नहीं किया गया है। कोहली की मौत मामले में एक नाबालिग लड़के को भी हिरासत में किया गया था। (भाषा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button