देश-दुनिया
Haryana News: हरियाणा के रेवाड़ी में सीएम नायब सैनी ने मैराथन को दिखाई हरी झंडी, लाखों युवाओं ने नशे के खिलाफ लगाई दौड़

Rewari News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को रेवाड़ी में नशा मुक्त हरियाणा को बढ़ावा देने के लिए मैराथन को हरी झंडी दिखाई। इस मौके पर लाखों युवाओं ने नशे के खिलाफ दौड़ लगाई।

युवाओं के जोश, जुनून और जज्बे को नई उड़ान
हरियाणा भाजपा ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि युवाओं के जोश, जुनून और जज्बे को नई उड़ान। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रेवाड़ी में आयोजित युवा मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

फिट हरियाणा, सशक्त हरियाणा का संदेश दिया
मैराथन में बड़ी संख्या में युवा धावकों एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लेकर फिट हरियाणा, सशक्त हरियाणा का संदेश दिया। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)



