राजनीति
UP Politics: राहुल गांधी 20 मई को करेंगे अमेठी का दौरा, संगठन और चुनावी रणनीति पर करेंगे मंथन

UP News: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों के तहत कांग्रेस ने जमीनी स्तर पर सक्रियता तेज कर दी है। इसी कड़ी में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी 20 मई को एक दिवसीय दौरे पर अमेठी पहुंचेंगे। कांग्रेस की जिला इकाई के अध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने इसकी पुष्टि की है।
कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नेताओं के साथ करेंगे बैठक
कांग्रेस की जिला इकाई के अध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने बताया कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी 20 मई को अमेठी के एक दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि राहुल गांधी गौरीगंज जिला मुख्यालय में अमेठी जिले की ग्राम सभा से लेकर जिला स्तरीय पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक करेंगे। (भाषा)



