राजनीति
Rajniti से संन्यास नहीं लेंगे झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन, बनाएंगे नई पार्टी

झारखंड (Jharkhand) के पूर्व मुख्यमंत्री और झामुमो नेता चंपई सोरेन ने कहा है कि मैं राजनीति से संन्यास नहीं लूंगा, हम नया संगठन भी बना सकते हैं और अगर रास्ते में कोई अच्छा दोस्त मिला तो दोस्ती करके आगे बढ़ेंगे और समाज और राज्य की सेवा करूंगा। उन्होंने कहा कि समर्थन ने हमारा हौसला बुलंद कर दिया है।
चंपई सोरेन ने कहा कि पिछले साढ़े चार दशकों से आम जनता के मुद्दों को लेकर संघर्ष करता रहा हूं, और आपका आशीर्वाद, जीवन के इस नए अध्याय में, मुझे सही फैसला लेने का हौसला दे रहा है। फिलहाल जनता से मिल रहा हूं। संन्यास लेना अब विकल्प नहीं है। सभी लोगों की राय के आधार पर, शीघ्र ही उचित फैसला लिया जाएगा। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)



