Delhi School Bomb Threat: थम नहीं रहा दिल्ली के स्कूलों को बम की धमकी का सिलसिला, फिर छह स्कूलों को धमकी

Delhi Bomb Threat: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के स्कूलों को बम की धमकी का सिलसिला नहीं थम रहा है। छह स्कूलों को बृहस्पतिवार को ई-मेल के जरिए बम की धमकी मिली, जिसके बाद पुलिस और अन्य आपातकालीन एजेंसियों ने तलाश अभियान शुरू किया। दिल्ली दमकल सेवा के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
इन स्कूलों में बम की धमकी से संबंधित कॉल आई
अधिकारियों ने बताया कि सुबह छह बजकर 35 मिनट से सात बजकर 48 मिनट के बीच दिल्ली के छह स्कूलों में बम की धमकी से संबंधित कॉल आई। इनमें प्रसाद नगर स्थित आंध्रा स्कूल, बीजीएस इंटरनेशनल स्कूल, राव मान सिंह स्कूल, कॉन्वेंट स्कूल, मैक्स फोर्ट स्कूल और द्वारका स्थित इंद्रप्रस्थ इंटरनेशनल स्कूल शामिल हैं। गौरतलब है कि इससे पहले भी दिल्ली के कई स्कूलों को इस तरह की धमकी मिल चुकी है। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)



