Balendra Shah Balen: बालेंद्र शाह बालेन ने नेपाल के 47वें प्रधानमंत्री के रूप में ली शपथ, पीएम मोदी ने दी बधाई

Nepal News: नेपाल में जेन जेड के विरोध प्रदर्शन के कारण केपी शर्मा ओली नीत सरकार के सत्ता से अपदस्थ होने के छह महीने बाद बालेंद्र शाह बालेन ने नेपाल के लोकतांत्रिक तरीके से निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में शुक्रवार को शपथ ली है। वहीं, नेपाल के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करने पर बालेंद्र शाह को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई दी है।
रैपर ने नेता बने बालेन ने शुभ मुहूर्त में शपथ ली
रैपर ने नेता बने राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) के 35 वर्षीय नेता ने शीतल निवास स्थित राष्ट्रपति कार्यालय में अपराह्न 12 बजकर 34 मिनट के शुभ मुहूर्त में शपथ ली।
जानें, क्या कहा पीएम मोदी ने
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि नेपाल के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करने पर बालेंद्र शाह को हार्दिक बधाई। आपकी नियुक्ति नेपाल की जनता द्वारा आपके नेतृत्व में व्यक्त किए गए विश्वास को दर्शाती है। मैं भारत-नेपाल की मित्रता और सहयोग को, हमारे दोनों देशों की जनता के आपसी लाभ के लिए, और भी अधिक ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए आपके साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हूं। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)



