देश-दुनिया

Nepal Protest: नेपाल में सोशल मीडिया पर प्रतिबंध को लेकर प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प में 18 लोगों की मौत

Nepal News: नेपाल में सोशल मीडिया पर प्रतिबंध लगाए जाने के विरोध में राजधानी काठमांडू और कुछ अन्य इलाकों में सोमवार को युवाओं ने हिंसक प्रदर्शन किया। इस दौरान करीब 18 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

नेपाल के आंदोलन के मद्देनजर उप्र के सीमावर्ती जिलों में सुरक्षा और सतर्कता बढ़ी
पड़ोसी देश नेपाल में शुरू हुए युवाओं के हिंसक प्रदर्शन को देखते हुए उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती जिलों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है और विशेष सतर्कता बरती जा रही है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। उत्तर प्रदेश के महराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी और पीलीभीत जिलों की सीमा नेपाल सीमा लगती है, जहां सशस्त्र सीमा बल और स्थानीय पुलिस सुरक्षा निगरानी करती हैं। नेपाल के हिंसक प्रदर्शन पर दुनिया की नजर है। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button