क्राइम
Delhi Crime: दिल्ली में 16 वर्षीय छात्रा से बस में सामूहिक दुष्कर्म, चालक और परिचालक गिरफ्तार

Delhi News: दिल्ली के कश्मीरी गेट इलाके में एक स्लीपर बस के अंदर 11वीं कक्षा की 16 वर्षीय छात्रा के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया गया, जिसके बाद पुलिस ने चालक और परिचालक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी।
जानें, क्या है मामला
घटना चार अगस्त की रात की है, जब नोएडा में अपने रिश्तेदार से मिलने जा रही लड़की भारी बारिश के दौरान गलती से परी चौक पर उतर गई। उसने कथित तौर पर खाली स्लीपर बस को इशारा किया और चालक कुलदीप और परिचालक संदीप ने उसे बस में बैठा लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। (भाषा)



