देश-दुनिया
Haryana News: हरियाणा के नारनौल लॉजिस्टिक हब में रेल कनेक्टिविटी शुरू, सीएम नायब सैनी ने पहली मालगाड़ी को दिखाई हरी झंडी

Nayab Singh Saini : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को महेंद्रगढ़ के नारनौल में नवनिर्मित इंटीग्रेटेड मल्टी-मॉडल लॉजिस्टिक हब से पहली मालगाड़ी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और रेल कनेक्टिविटी का विधिवत शुभारंभ किया।

नायब सैनी ने कहा कि यह इंटीग्रेटेड मल्टी-मॉडल लॉजिस्टिक हब क्षेत्र के औद्योगिक विकास में मील का पत्थर साबित होगा और रोजगार एवं निवेश के नए अवसरों का मार्ग प्रशस्त करेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मजबूत रेल-सड़क कनेक्टिविटी से हरियाणा नॉन-स्टॉप विकास की राह पर आगे बढ़ रहा है।

नायब सिंह सैनी इसके बाद रेवाड़ी में समरसता सम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में भी शामिल हुए।(सारा जहां न्यूज नेटवर्क)



