राजनीति

Delhi Election 2025: भाजपा ने शीशमहल पर गीत और पोस्टर जारी कर अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा

Delhi Assembly Election 2025: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पांच फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भ्रष्टाचार के मुद्दे पर आम आदमी पार्टी (आप) प्रमुख अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए शनिवार को शीशमहल पर एक गीत और पोस्टर जारी किया।

वीरेंद्र सचदेवा ने कही ये बात
भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा के संवाददाता सम्मेलन के दौरान शीशमहल आपदा फैलाने वालों का अड्डा गीत और आपदा-ए-आजम शीर्षक वाला पोस्टर जारी किया गया। सचदेवा ने कहा कि जो व्यक्ति बदलाव और दिल्ली की सूरत बदलने का वादा करके सत्ता में आया, उसने अपना चरित्र व व्यवहार बदल दिया। दिल्ली के लोग विकास की उम्मीद कर रहे हैं, जबकि केजरीवाल सवाल पूछने पर उन्हें गाली दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह गीत केजरीवाल के भ्रष्टाचार और करदाताओं के पैसे से तैयार शीशमहल की कहानी बयां करता है। (भाषा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button