Delhi Election 2025: पक्षपातपूर्ण आचरण को माना जाएगा अक्षम्य, निर्वाचन आयोग ने दिल्ली के चुनाव अधिकारियों से कहा
Delhi Assembly Election 2025: निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को दिल्ली में चुनाव अधिकारियों को चेतावनी दी कि समान अवसर को प्रभावित करने वाले किसी भी पक्षपातपूर्ण आचरण को अक्षम्य माना जाएगा।
केजरीवाल ने निर्वाचन आयोग से की मुलाकात, दिल्ली पुलिस पर मतदाताओं को धमकाने का लगाया आरोप
बुधवार को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में कथित तौर पर डराने-धमकाने की रणनीति पर चिंता जताने के लिए निर्वाचन आयोग से संपर्क किया, जिसके बाद चुनाव निकाय ने अपने अधिकारियों को नए निर्देश दिए।
डराने-धमकाने की रणनीति के इस्तेमाल पर चिंता जताई
आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी के साथ मंगलवार को निर्वाचन आयोग (ईसी) से मुलाकात की और विधानसभा चुनावों से पहले राष्ट्रीय राजधानी में कथित तौर पर डराने-धमकाने की रणनीति के इस्तेमाल पर चिंता जताई। (भाषा)

केजरीवाल ने हनुमान जी की पूजा-अर्चना की
अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि आज मंगलवार है, हनुमान जी की पूजा का पावन दिन। कनॉट प्लेस स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर पहुँचकर प्रभु के दर्शन कर प्रार्थना की कि दिल्ली में दुष्टता, अन्याय और गुंडागर्दी का नाश हो और सच्चाई की जीत हो। हनुमान जी का आशीर्वाद सभी दिल्लीवासियों पर सदा बना रहे।



